पपीता खाने के 15 फायदे | Papaya Benefits in hindi

पपीता फल सभी ने देखा भी होगा और खाया भी होगा। अगर नहीं खाया हैं, तो खाना शुरू कर दीजिए। ऐसे कहने से तो शायद ही कोई हमारी बात सुने। लेकिन पोस्ट पढ़ने के बाद आपको अपने आप लगेगा। कि हमें पपीता खाना चाहिए। आईये जानते हैं पपीता खाने के फायदो के बारे में।

पपीता खाने के 15 फायदे | papaya Benefits in hindi

  1. पपीते में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण हमारा कॉलेस्ट्रोल लेबल नियंत्रित रहता है।
  2. एक मध्यम आकर के पपीते में 120 कैलोरी होती हैं, अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो डाईट में पपीते को जरूर शामिल करें। पपीते में मौजूद फाइबर्स वजन घटाने में मददगार होते हैं।
  3. पपीता खाने से हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन ए मिलता हैं, जिससे आँखों की रोशनी बढ़ती है।
  4. पपीता खाने से हमें विटामिन सी मिलता हैं, जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  5. पपीता खाने से हमारा पाचन तंत्र बिल्कुल ठीक रहता है।
  6. जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत होती हैं, उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए।
  7. कब्ज की समस्या में पपीते का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  8. अगर किसी के दांतों से खून निकलता हैं,तो पपीता खाने से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
  9. पपीता खाने से शरीर में हार्मोन बदलते हैऔर,तनाव,गुस्से के समय में ये आपका शांत करता है।
  10. पपीता खाने से हड्डियाँ मजबूत होती है,इससे गठिया के रोगी को बहुत आराम मिलता है।
  11. पपीता मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं, क्योंकि इसमें शुगर नाम मात्र ही होता है।
  12. पपीता खाने से हमारे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन सरीखे एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा को झुर्रियों से दूर रखते हैं।
  13. पपीते के सेवन से कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम रहता है।
  14. यह एक ऐसा फल है जिसे गर्भावस्था के दौरान सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन यही फल बच्चे के जन्म के पश्चात् मां के दूध में वृद्धि करने में सहायक होता है। डॉक्टर भी बच्चे के जन्म के बाद इस फल को खाने के लिए सुझाव देते हैं।
  15. पपीता पीलिये के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

नोट: एक बात का ध्यान अवश्य रखें. हमेशा ताजा पपीता ही खाएं.

तो आप सभी ने पपीते के बारे में तो पढ़ ही लिया होगा। अगर आपको किसी भी प्रकार के फलों के फायदो या घरेलू उपाय के बारे में जानकारी चाहिए। तो कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Healthnia