सेब खाने से इतनी बीमारियाँ ठीक होती हैं, आप सोच भी नहीं सकते | सेब खाने के फायदे

सेब एक बहुत ही उपयोगी व स्वास्थ्य वर्द्धक गुणों से भरपूर फल है। यह कहावत तो बहुत ही मशहूर है कि “An apple a day, keeps the doctor away”. यानि कि यदि आप एक सेब रोज खा लें, तो आपको डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन बहुत से लोग सेब के कुछ छिपे हुए गुण नहीं जानते। आइये जानते हैं कि क्या हैं सेब खाने के फायदे, सेब के छिपे हुए गुण कौन से हैं और सेब से कितनी बीमारियाँ ठीक होती हैं।

Table of Contents

सेब के गुण | सेब खाने के फायदे | Apple khane ke fayde

  • सेब में फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • सेब में मैलिक एसिड रहती है, जो आँतों, यकृत और मस्तिष्क के लिए उपयोगी है।
  • सेब में फॉसफोरस होता है अर्थात् जलन करने वाला पदार्थ, जिसे खाने से पेट साफ होता है और आमाशय को पुष्टि प्राप्त होती है।
  • सेब और इसका रस विटामिन एंव खनिज पदार्थों से भरपूर है।
  • सेब का रस शीघ्र ही रक्त में मिल कर हृदय, मस्तिष्क, यकृत और शरीर के हरेक कोष (Cell) में शक्ति और स्फूर्ति पहुँचाता है।
  • सेब का रस हृदय को शक्ति देता है, नेत्र दृष्टि तेज करता है; शरीर और रक्त के विषैले दोषों को निकाल विभिन्न रोगों को दूर करता है।
  • सेब दुबले-पतले व्यक्तियों को हृष्ट-पुष्ट बनाता है। जो लोग शक्तिशाली, स्वस्थ और जवान बने रहना चाहते हैं, उनको सेब का रस अधिकाधिक नित्य सेवन करना चाहिए कहावत भी है (An Apple a day, Keeps the doctor away) अर्थात् एक सेब नित्य खाने से डाक्टर की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  • सेब भूखे पेट खाना अच्छा है। यह आंतों की गर्मी, खुश्की दूर करता है।
  • सेब का मुरब्बा, हृदय, रक्त, मस्तिष्क की कमजोरी हटाता है।
  • मानसिक तनाव, चर्मरोग, गठिया, संधिशोथ (Arthritis), श्वास प्रणाली के रोगों में दो सेब नित्य खाने से लाभ होता है। सेब भोजन से पहले भूखे पेट खाने पर अधिक लाभदायक है। सेब वीर्यवर्द्धक है।
  • मानसिक रोग, कफ, खाँसी, यक्ष्मा में सेब का रस, इसका मुरब्बा लाभप्रद है।

खाली पेट सेब खाने के फायदे | khali pet Apple khane ke fayde

  • खाली पेट सेब खाने से आंतों की खुश्की और गर्मी ठीक होती है।
  • खाली पेट सेब खाने से पुराना जुकाम, मस्तिष्क के रोग ठीक होते हैं।
  • खाली पेट सेब खाने से कब्ज, गैस, आंतों और लिवर के रोग ठीक होते हैं।
  • खाली पेट खट्टा सेब खाने से भूख बढ़ती है।

दांतों को सड़ने से रोकता है सेब

दाँत गलते हों, छेद हों, मसूड़े फूलते हो खाना खाने के बाद नित्य सेब खायें। इससे दाँत और मसूड़े ठीक हो जायेंगे और खराब नहीं होंगे। यह स्फूर्तिदायक फल है।

पुराने जुकाम को दूर करता है सेब

यदि किसी को पुराना जुकाम है और वह ठीक नहीं हो रहा, तो इसका कारण मस्तिष्क की दुर्बलता भी हो सकती है। दुर्बल मस्तिष्क के कारण भी सर्दी-जुकाम सदा बना रहता है। ऐसे रोगियों को जुकाम की दवाओं से लाभ नहीं होता। ऐसे लोगों को जुकाम ठीक करने के लिये भोजन से पहले छिलके सहित सेब खाना चाहिए। इससे मस्तिष्क की दुर्बलता भी दूर होती है।

पुरानी खांसी को ठीक करता है

पके हुए सेब का एक गिलास रस निकालकर मिश्री मिलाकर प्रातः पीते रहने से पुरानी खाँस ठीक हो जाती है। आंत्रज्वर (Typhoid) में इसका रस बहुत लाभदायक है। नित्य पके हुए मीठे सेब खाते रहने से सूखी खाँसी में लाभ होता है।

हृदय रोगों में फायदेमंद है सेब

शक्तिवर्धक सेब का मुरब्बा 15-20 दिन खाने से हृदय की दुर्बलता, दिल बैठना ठीक हो जाता है। उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) होने पर दो सेब नित्य खाने से लाभ होता है।

पथरी के लिए रामबाण है सेब

गुर्दे और मूत्राशय में पथरियाँ बनती रहती हैं। ऑपरेशन कराके निकाल देने के पश्चात् भी प्रातः पथरी बन जाती है। सेब का रस पीते रहने से पथरी बनना बंद हो जाती है तथा बनी हुई पथरी घिस-घिसकर मूत्र द्वारा बाहर आ जाती है। यह वृक्कों को शुद्ध करता है, गुर्दे का दर्द दूर होता है। यदि कुछ दिन केवल सेब ही खाकर रहें तो पथरी निकल जाती है। अधिक भूख लगे तो अन्य शाक, फल खायें। सेब खाने से रात को बार-बार मूत्र जाना कम हो जाता है।

सिर दर्द में लाभदायक

सेब पर नमक लगाकर 20-25 दिन खाने से सिर दर्द में लाभ होता है। एक या दो सेब नमक लगाकर प्रातः भूखे पेट चबा-चबाकर नित्य खायें। इसके बाद गर्म पानी या गर्म दूध पीयें।

नींद ना आने की समस्या को भी ठीक करता है सेब

अनिद्रा (Insomnia) होने पर सेब का मुरब्बा खाने से निद्रा आने लगती है। सेब खाकर सोना भी नींद लाने में सहायक है।

अपच और दस्त में सेब लाभदायक है

जब बच्चों को दूध नहीं पचता, दूध पीते ही उलटी और दस्त आते हों तो उनका दूध बन्द करके थोड़े-थोड़े समय के बाद सेब का रस पिलाने से उलटी और दस्तों में आराम आ जाता है। बच्चों के पेट के रोगों में नित्य सेब खिलाना लाभदायक है। मात्रा एक बार में एक से तीन सेब तक जितनी खाई जा सकें, खायें।

पुराने दस्तों में भी सेब का रस लाभदायक है। मरोड लगकर होने वाले बड़े लोगों के दस्तों में भी लाभदायक है। खून के दस्तों को बन्द करता है। दस्तों में सेब बिना छिलके वाला होना चाहिए। दस्तों में सेब का मुरब्बा भी लाभदायक है। सेब के छिलके उतार कर छोटे-छोटे टुकड़े करके दूध में उबालें। इस दूध का आधा कप प्रति घण्टे से पिलाने से दस्त विशेष कर गर्मी में होने वाले दस्त बन्द हो जाते हैं।

लिवर के रोगों में सेब से लाभ

सेब यकृत यानि रोगों में लाभदायक हैं इससे यकृत को शक्ति मिलती है। सेब का रस पाचन अंगों पर एक पतली तह चढ़ा देता है जिससे वे संक्रमण और बदबू से बचे रहते हैं। वायु उत्पन्न होना रुक जता है। मलाशय ओर निचली आँतों में दुर्गन्ध, संक्रमण नहीं होता। सेब का रस पीने के बाद गर्म पानी पीना चाहिए।

कब्ज में भी सेब देता है राहत

भूखे पेट सेब खाने से कब्ज दूर होती है। खाना खाने के बाद सेब खाने से कब्ज होती है। सेब का छिलका दस्तावर होता है। कब्ज वालों को सेब छिलके सहित खानी चाहिए, दस्त वालों को बिना छिलके के।

पेट में कीड़े

दो सेब रात को सोते समय कुछ दिन कम से कम सात दिन, खाने से कृमि मर कर मल के साथ बाहर आ जाते हैं। सेब खाने के बाद रात भर पानी न पीयें।

चेहरे पर चमक के लिए

यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको चाहिए कि एक सेब को अच्छी तरह पीस लें और उस लुगदी की पतली तह चेहरे पर चढ़ा लें। दस मिनट बाद गरम पानी से धो डालें। इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी। मस्से होने पर खट्टे सेब का रस मस्सों पर लगाने से मस्सों के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।

शराब छुड़ाने का रामबाण उपाय

सेब का रस बार-बार पीने से और अच्छी तरह पका हुआ एक-एक सेब नित्य तीन बार खाते रहने से शराब पीने की आदत छूट जाती हैं। नशे के समय सेब खाने से नशा उतर जाता है। इसका रस भी पिया जा सकता है। भोजन के साथ सेब खाने से भी शराब की आदत छूट जाती है।

भूख बढ़ाता है सेब

खट्टे सेब का रस एक गिलास, स्वाद के अनुसार मिश्री मिला कर कुछ दिन तक इसे नित्य पीने से भूख अच्छी तरह लगने लगेगी। खट्टे सेब के रस में आटा गूँद कर रोटी बना कर नित्य खाने से भी भूख बढ़ जाती है।

मलेरिया ज्वर (बुखार) में लाभ

ज्वर में सेब खाने से ज्वर जल्दी ठीक होता है। मलेरिया में ज्वर आने के पहले सेब खाने से ज्वर आने के समय, ज्वर नहीं आता।

सावधानी

गला बैठने पर सेब न खायें। गाने वाले सेब न खायें।

सेब का शर्बत कैसे बनाएं?

दो सेब के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर उसे 500 mlपानी में डाल कर उबाल लें। जब पानी ठण्डा हो जाये तो उसे छानकर पी लें। यदि मीठे की आवश्यकता हो तो मिश्री मिलायें। यह सेब का पौष्टिक और स्वादिष्ट शर्बत है। सेब में फास्फोरस सर्वाधिक होता है जो स्नायु और मस्तिष्क के लिए बहुत लाभदायक है।

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

नित्य प्रात: भूखे पेट सेब खाकर ऊपर से दूध पिया जाये, तो एक दो माह में ही त्वचा का रंग निखरेगा, चेहरे पर लाली झलकेगी, शरीर में ताकत आएगी तथा यौन सम्बन्धी सभी कमजोरियां दूर होकर जीवन में स्फूर्ति दौड़ने लगेगी।

छात्रों में स्मरण शक्ति कैसे बढ़ाएं

सेब के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ जाती है। जिन विद्यार्थियों को उनका याद किया हुआ पाठ याद नहीं रहता हो, वे इसके लिये एक या दो सेब बिना छीले चबा-चबाकर भोजन से पन्द्रह मिनट पहले खाएं। इससे उनकी स्मरण शक्ति और मेधा शक्ति में सुधार होगा।

आंतों की सूजन में कौन से फल खाएं

आँतों में घाव, या सूजन होने पर सेब खाने या सेब का रस पीते रहने से आराम मिलता है। सेब का रस आंतों की अंदरूनी सतह पर एक पतली तह चढ़ा देता है जिससे वे संक्रमण और बदबू से भी बची रहती हैं।

Healthnia