पेशाब में जलन – कारण और उपाय

पेशाब करने के बाद जलन होना और peshab me jalan आजकल आम समस्या बन गई है। खासकर स्त्रियों में यह समस्या आम है। यह समस्या कई कारणों से होती है। इसके उपाय भी आसान हैं। आप कुछ आसान से उपायों से पेशाब की जलन का इलाज कर सकते हैं।

पेशाब में जलन होने का कारण | peshab me jalan ke karan

सर्दियों में प्यास काम लगने के कारण कम पानी पीना मूत्राशय में जलन, संक्रमण या peshab mein jalan hona जैसी अन्य बीमारियों का सबब बन सकता है।

पेशाब में जलन की आयुर्वेदिक दवा | पेशाब में जलन की मेडिसिन | पेशाब में जलन की दवा

पेशाब में जलन की आयुर्वेदिक दवा के रूप में चंद्रप्रभा वटी का सेवन करें। चंद्रप्रभा वटी मूत्र विकारों और वीर्य विकारों की रोकथाम के लिए रामबाण है। स्त्रियों में प्रमेह के कारण पैदा हुई परेशानियों के लिए भी यह उत्तम है।

पेशाब में जलन के लिए इसके अलावा निम्न उपाय अपनाएं –

  • मूली के पत्तों का रस पियें
  • खट्टे फल खाएं और उनका रस पियें।
  • पालक का जूस पियें
  • पेट के निचले हिस्से में गरम पानी की बोतल से सेंक करें।
  • खीरा-ककड़ी का रस शहद डालकर पियें।
  • उपवास करना और उपवास के दौरान अधिक पानी या छाछ पियें।
  • गाजर का रस पियें।
  • एक चम्मच खाने का सोडा एक गिलास पानी में डालकर दिन में दो बार पियें।
  • बेल के फल का जूस पेशाब में जलन को दूर करने में कारगर है।
  • गूलर का फल 10 दिनों तक नियमित रूप से खाने पर पेशाब में जलन खत्म हो जाती है।
  • दिन के भोजन (लंच) में खाने के स्थान पर दही का सेवन करने से भी पेशाब में जलन होती है।
  • हफ्ते में 2-3 बार सुबह नाश्ते में दही में केला मसलकर खाएं।

पेशाब में जलन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए

  • पेशाब में जलन होने पर चाय और काफी का सेवन बंद कर दें।
  • गरम पदार्थों का सेवन बंद कर दें।
  • खाने में लाल मिर्च का प्रयोग बंद कर दें।
  • देर से पचने वाले भोजन जैसे राजमा, गोभी, उड़द की दाल आदि बंद कर दें।

पेशाब में जलन दूर करने के उपाय

  • खूब सारा पानी पियें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। हो सके तो लगभग 3-4 लीटर पानी रोज पियें
  • खट्टे फल खाइए। खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, मौसमी और अंगूर में साईट्रस एसिड होता है। साईट्रस एसिड मूत्र में संक्रमण पैदा करने वाले कीटाणुओं को मारता है। गर्भावस्था में और अधिक एसिडिटी की अवस्था में खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • रात में सोते समय एक कप पानी में 2 चम्मच आंवले का रस डालकर पियें। आंवले का रस भी पेशाब के संक्रमण को कम करने में कारगर है।
  • धनिये का पानी भी पेशाब में जलन और संक्रमण को कम करने में कारगर है। इसके लिए एक चम्मच धनिये के बीजों को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर बीजों को छानकर पानी पी लें। बचे हुए धनिये के बीजों को सब्जी में उपयोग किया जा सकता है।
  • पेशाब या शौच के बाद अपने अंगों को अच्छी तरह से धोएं।
Healthnia